Royal Challengers Bangalore: टीम बदली किस्मत नहीं, RCB का आईपीएल के बाद WPL में भी बुरा हाल

News Technical Blog
0

महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है और उसे लगातार दूसरे मैच में हार झेलनी पड़ी है. आरसीबी की हालत देखकर फैन्स को आईपीएल की याद आ गई है. आरसीबी की टीम साल 2008 के सीजन से आईपीएल का भी हिस्सा है, लेकिन खिताब जीतने का ख्वाब अबतक अधूरा है.

Royal Challengers Bangalore


महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. सोमवार (06 मार्च) को मुंबई के ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी को मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से रौंद दिया. आरसीबी की हार इतनी शर्मनाक रही कि मुंबई ने 156 रनों के टारगेट का पीछा 34 गेंद बाकी रहते ही कर लिया.

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top