Gautam Adani: अब रॉकेट बनेगा यह स्टॉक! शेयरों में उछाल के बीच गौतम अडानी को मिला 'होली गिफ्ट'

News Technical Blog
0

एनएसई ने अडानी ग्रुप को होली का गिफ्ट दिया है। शेयरों में आई भारी गिरावट को देखते हुए एनएसई ने ग्रुप के तीन शेयरों को शॉट टर्म एडिशनल सर्विलांस फ्रेमवर्क में डाल दिया था। लेकिन अब इन तीनों को इससे मुक्त कर दिया गया है। इससे ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज से शेयरों में भारी तेजी आने की उम्मीद है।

Gautam Adani
\

नई दिल्ली: शेयरों में उछाल के साथ ही अडानी ग्रुप (Adani Group) को चारों तरफ से गुड न्यूज मिलने लगी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) को शॉट टर्म एडिशनल सर्विलांस फ्रेमवर्क से हटाने का फैसला किया है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इसे देखते हुए एनएसई ने अडानी एंटरप्राइजेज समेत ग्रुप के तीन शेयरों को इस फ्रेमवर्क में डाल दिया था। लेकिन पिछले पांच सत्रों में अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी आई है। इस दौरान अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 90 फीसदी चढ़ा है। एनएसई ने एक सर्कुलर में कहा कि अडानी एंटरप्राइजेज को बुधवार से इस फ्रेमवर्क से हटा दिया जाएगा। घरेलू शेयर मार्केट में आज होली की छुट्टी है।

जब किसी शेयर में ज्यादा गिरावट आती है तो निवेशकों को शॉर्ट सेलिंग या Speculative trades से बचाने के लिए एक्सचेंज इसे शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म एडिशनल सर्विलांस फ्रेमवर्क में डाल देते हैं। 24 जनवरी को अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के बारे में एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में एक महीने से अधिक समय तक भारी गिरावट आई। इसके मद्देनजर एनएसई ने तीन फरवरी को एडानी एंटरप्राइजेज, अंबूजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (APSEZ) को सर्विलांस फ्रेमवर्क में डाल दिया था। अंबूजा सीमेंट्स और अडानी पोर्ट्स को पिछले महीने ही इस फ्रेमवर्क से बाहर कर दिया गया था।

शेयरों में क्यों आई उछाल

ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) ने पिछले हफ्ते अडानी ग्रुप में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। इससे अडानी ग्रुप के शेयरों में आ रही गिरावट पर ब्रेक लगा और पांच दिन की तेजी में ग्रुप का मार्केट कैप दो लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी एंटरप्राइजेज में 3.4 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 4.1 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 2.5 फीसदी और अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में 3.5 फीसदी स्टेक खरीदा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top