'हमारी लड़की ब्रॉन्ज लेकर घर आ रही है। सिंधु ने कर दिया। एक रंग एक समय पर। कम ऑन चैम्प पीवी सिंधु। ये सेलिब्रेशन का समय है। आपको सेलिब्रेट किया जाएगा यां देने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी कड़ी में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।
वहीं अर्चना पूरन सिंह और अभिनेत्री उत्कर्षा नाइक ने कू एप से जरिए पीवी सिंधू को बधाई दी है। अर्चना ने अपेन आधिकारिक कू एप अकाउंट से पीवी सिंधु को बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई हो पीवी सिंधु। ब्रॉन्ज मैडल। जय भारत।' वहीं उत्कर्षा नाइक ने भी उन्हें बधाई दी है।
इसके अलावा सनी देओल ने भी ट्वीट कर सिंधु को बधाई दी। सनी देओल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आप पर हम सबको गर्व है पीवी सिंधु। पहली महिला जिन्होंने ओलिंपिक में 2 मेडल अपने नाम किए हैं। भारत को आप पर गर्व है'।
