कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षाएं नहीं आयोजित की गई थी. ऐसे में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 में 10वीं के छात्रों का मूल्यांकन 50-50 के फार्मूले पर किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर इस सप्ताह यानि कि 20 जुलाई को जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा.
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षाएं नहीं आयोजित की गई थी. ऐसे में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 में 10वीं के छात्रों का मूल्यांकन 50-50 के फार्मूले पर किया जाएगा. इसमें 50 फीसदी मार्क्स नौवीं की फाइनल परीक्षा में मिले मार्क्स के आधार पर दिए जाएंगे. जबकि 50% मार्क्स 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा के आधार पर पर दिए जाएंगे. वहीं, 12वीं के छात्रों का रिजल्ट 30:30;40 के फॉर्मूले पर तैयार किया जाएगा.
छात्र ऐसे जानें अपना रोल नंबर
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
- होम पेज पर महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड सेक्शन में जाएं
- इसमें 10 जुलाई 2021 तारीख के साथ दिये गये लिंक पर क्लिक करें
- एक नया पेज ओपन होगा
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य सूचनाएं दर्ज करें
- अब स्क्रीन पर अपना रोल नंबर देख सकते हैं
- इसे नोट करने के साथ प्रिंट भी निकाल सकते हैं
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- रिजल्ट आपके सामने होगा.
- रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.
