IPO: क्या Zomato और पेटीएम, HDFC Bank या TCS को देंगी टक्कर? जानिए क्या कहा एक्सपर्ट ने

News Technical Blog
0

 

Zomato और Paytm जैसी टेक स्टार्टअप कंपनियों के IPO को लेकर भले ही मार्केट में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा हो लेकिन शंकर शर्मा की राय इससे अलग है. चलिए जानते हैं क्या कहते इसके बारे में एक्सपर्ट...


लिस्टिंग के बाद कैसा रहेगा प्रदर्शन

First Global के वाइस चेयरमैन और को फाउंडर शंकर शर्मा ने कहा कि HDFC Bank और TCS जैसी कंपनी बनने के लिए सालों तक अच्छे मैनेजमेंट की जरूरत है. ऐसी कंपनी सिर्फ आप पैसे खर्च करके नहीं बन सकते हैं. मनीकंट्रोल के क्षितिज आनंद के साथ की गई बातचीत में शंकर शर्मा ने कहा कि इन कंपनियों के IPO को लेकर जरूरत से ज्यादा उत्साह है. लिस्टिंग के बाद इन कंपनियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहेगा.

निवेशकों को होगा फायदा?

शंकर शर्मा ने कहा कि IPO के जरिए आप निवेश करके लिस्टिंग के बाद तुरंत मुनाफा बना सकते हैं. ऐसे समय में जब सेकेंडरी मार्केट में पैसा ही पैसा है, बड़े IPO लाने का सही वक्त है. Zomato के मामले में भी यह सही है. शर्मा ने कहा, "मुझे लगता है कि IPO के जरिए पैसा जुटाना उनके लिए ठीक है. बेशक यह सबसे सही वक्त है. लेकिन क्या यह निवेशकों के लिए भी सही वक्त है? यह एक अलग सवाल है. जो कंपनी के लिए सही है वह जरूरी नहीं कि निवेशकों के लिए भी सही हो."

Zomato को बताया लॉस मेकिंग कंपनी

जब आप Zomato जैसे स्टॉक्स को देखते हैं तो यह एक लॉस मेकिंग कंपनी है. भारतीय बाजार प्रॉफिट को लेकर बेहद सख्त है. मार्केट में ऐसा कोई बहुत अच्छा इतिहास नहीं रहा है कि लॉस में चल रही कंपनियों के शेयरों में बहुत तेजी आए. Burger King इसका अच्छा उदाहरण है. कंपनी लॉस में चल रही है और नतीजा ये है कि इसके शेयर अच्छा रिटर्न नहीं दे पा रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top