Parliament Live: राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- पेगासस पर संसद में चर्चा क्यों नहीं? यह राजद्रोह का मामला

News Technical Blog
0


Parliament Live Updates: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता 'पेगासस प्रोजेक्ट' रिपोर्ट पर चर्चा के लिए आज लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दी. 



  • 14:26 (IST) विभिन्न विषयों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद 2:30 बजे तक स्थगित.

  • 14:24 (IST) पेगासस जासूसी विवाद, नए कृषि कानून और अन्य मुद्दों पर विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब 02:15 बजे आधे घंटे के लिए स्थगित

  • 13:36 (IST) 

    बता दें आज विपक्ष के नेताओं ने मार्च किया और विजय चौक पर आकर पत्रकारों से बात की. राहुल के संबोधन के दौरान ही राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि यह आईटी मिनिस्ट्री का नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा मामला है.

  • 13:33 (IST) 

    राहुल ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी (पीएम), अमित शाह (गृह मंत्री) से यह पूछना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? देश के लोकतंत्र के साथ ऐसा क्यों किया गया. अगर हमने कह दिया कि हम पेगासस पर चर्चा नहीं करेंगे तो उसके बाद इस पर कोई चर्चा नहीं होगी. पेगासस का मामला हमारे लिए राजद्रोह का काम है.

  • 13:29 (IST) 

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सदन में पेगासस मुद्दे पर चर्चा के बिना हम नहीं मानेंगे. राहुल की इस प्रेस वार्ता के दौरान कई दलों के नेता भी मौजूद रहे.

  • 13:28 (IST) 

    राहुल ने कहा कि हिन्दुस्तान के लोकतंत्र पर आक्रमण हुआ है. हम पर हथियार का इस्तेमाल किया गया है.  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के आत्मा पर चोट की गई है.

  • 13:24 (IST) 

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा है. हमारी आवाज संसद में दबाई जा रही है.

  • 12:55 (IST) 

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और टीएमसी सांसदों ने आज संसद को चलने नहीं देने की कोशिश की. वे अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं लेकिन उसकी भी एक सीमा होती है. उन्होंने स्पीकर, मंत्रियों और यहां तक कि मीडिया गैलरी पर भी कागज फेंके और तख्तियां दिखाईं. विपक्ष चर्चाओं से क्यों भाग रहा है?

  • 12:54 (IST) 

    आज भी जब उपसभापति हरिवंश ने प्रश्नकाल आरंभ किया तो विपक्षी सदस्य अपनी मांग को लेकर नारे लगाते हुए और तख्तियां लहराते हुए आसन के समीप आ गये. उप सभापति ने सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और प्रश्नकाल चलने देने की अपील की. उन्होंने हंगामा कर रहे कुछ सदस्यों के मास्क न लगाने को लेकर भी अप्रसन्नता जाहिर की. सदन में व्यवस्था बनते न देख उन्होंने 12 बज कर 41 मिनट पर बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी.

  • 12:54 (IST) 

    प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों ने पूरक प्रश्न पूछे और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री प्रतिमा भौमिक ने उनके जवाब दिए. गौरतलब है कि पेगासस जासूसी मामले, केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर मौजूदा सत्र के पहले दिन से विपक्षी सदस्यों ने सदन में हंगामा किया है. हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही बार बार बाधित हुई है.

    Parliament Live Updates नई दिल्ली.सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच पेगासस जासूसी विवाद, नए कृषि कानूनों तथा अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक बुधवार को दो बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब 02:15 बजे आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई. हालांकि विपक्ष के हंगामे के बावजूद मानसून सत्र में पहली बार आज प्रश्नकाल को चलाया गया. दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर भी सदन में हंगामा जारी रहा. पीठासीन अध्यक्ष भुवनेश्वर कालिता ने आसन के समीप आकर नारेबाजी कर रहे सदस्यों से शांत रहने और कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top