वीडियो में अभिनव श्वेता से उनके बच्चे को छीनते नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में श्वेता ने लिखा, 'अब सच को बाहर आ ही जाने दो. ये मेरा बच्चा है इसलिए मैं उसे लेकर डरी रहती हूं.'
नई दिल्ली: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) इस वक्त केप टाउन में हैं और अपने अपकमिंग रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) सीजन 11 की शूटिंग कर रही हैं. हालांकि एक तरफ उनकी प्रोफेशल लाइफ को लेकर श्वेता (Shweta Tiwari) सुर्खियों में हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी वह चर्चा में बनी हुई हैं. श्वेता के एक्स हसबैंड ने एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिनका श्वेता जवाब भी देती रही हैं.
ये फिजिकल एब्यूज नहीं तो क्या
वीडियो में अभिनव श्वेता से उनके बच्चे को छीनते नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में श्वेता ने लिखा, 'अब सच को बाहर आ ही जाने दो. ये मेरा बच्चा है इसलिए मैं उसे लेकर डरी रहती हूं. इस घटना के बाद मेरा बेटा तकरीबन 2 महीने तक डर में रहा. आज भी वह डरा हुआ रहता है कि उसके पापा उससे मिलने घर आ रहे हैं. मैं अपने बच्चे को इस मेंटल ट्रॉमा से नहीं गुजरने दे सकती. मैं उसे शांत और खुश रखने की पूरी कोशिश करती हूं. लेकिन ये आदमी पूरी कोशिश करता है कि बच्चे की मानसिक सेहत बिगड़ जाए. यदि ये फिजिकल एब्यूज नहीं है तो क्या है?'
