बाबर आजम ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पाकिस्तान के पहले कप्तान

News Technical Blog
0

 जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को मिली एक पारी और 147 रनों की धमाकेदार जीत के साथ ही बाबर आजम ने इतिहास रच दिया है। बाबर पाकिस्तान की तरफ से शुरुआती चार टेस्ट मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। टीम की तरफ से नौमान अली और शाहीन अफरीदी ने पांच-पांच विकेट झटके। वहीं, बल्लेबाजी में आबिद अली ने पहली पारी में शानदार दोहरा शतक जड़ा। 

बाबर आजम ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पाकिस्तान के पहले कप्तान


बाबर पाकिस्तान की तरफ से ऐसे पहले कप्तान हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती चार टेस्ट मैचों में लगातार जीत हासिल की है। इससे पहले कोई भी पाकिस्तान कप्तान ऐसा नहीं कर सका है। पाकिस्तान ने यह लगातार छठी सीरीज में जीत हासिल की है। इससे पहले टीम ने जिम्बाब्वे को टी-20 सीरीज में भी 2-1 से पीटा था। उससे पहले बाबर आजम की कप्तानी में टीम ने साउथ अफ्रीका को उसी की धरती पर वनडे और टी-20 सीरीज में धूल चटाई थी। बाबर ने अपनी कप्तानी में सबसे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच जीते थे और उसके बाद जिम्बाब्वे को पहले टेस्ट मैच में हराया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को आईसीसी ने अप्रैल के महीने का बेस्ट क्रिकेटर भी चुना है। यह पहला मौका रहा जब भारत के अलावा किसी दूसरे देश के खिलाड़ी ने इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। 

बाबर ने हाल में ही विराट कोहली की बादशाहत खत्म करते हुए वनडे क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज की कुर्सी हासिल की थी। बाबर को अहजर अली से कप्तानी छीनकर पाकिस्तान की कमान सौंपी गई थी। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 510 रन पर घोषित की थी। जिम्बाब्वे पहली पारी में 378 रन से पिछड़ गया और उसे फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिम्बाब्वे ने अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट खोकर 220 रन बना लिए थे और उसकी दूसरी पारी आज 68 ओवर में 231 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट पारी और 116 रन से जीता था और दूसरा टेस्ट भी उसने पारी के अंतर से जीत लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top