IND vs SL: शिखर धवन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बने दुनिया के चौथे क्रिकेटर
July 18, 2021
0
भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अगर कोई अनहोनी नहीं हुई तो टीम इंडिया की पहले मैच में जीत तय है। वनडे में भारत की पहली बार कप्तानी कर रहे शिखर धवन के लिए यह मैच काफी खास है। उन्होंने इस मैच में इतिहास रच दिया। शिखर धवन एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेट बन गए हैँ। एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज छह हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर।
Share to other apps
