Dilip Kumar के निधन पर PM Modi ने सायरा बानो को किया फोन, राहुल गांधी-शरद पवार समेत कई नेताओं ने जताया शोक

News Technical Blog
0

 




  • दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन
  • पीएम मोदी ने सायरा बानो को किया फोन
  • दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया
  • नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का 98 साल की उम्र में बुधवार सुबह निधन हो गया है. दिलीप कुमार को काफी समय से सांस लेने में दिक्कत थी और उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली. दिलीप कुमार के निधन के बाद पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े राजनेताओं ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
  • पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) से फोन पर बात की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया. पीएम मोदी ने करीब दस मिनट तक सायरा बानो से बात की.

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

    इसके साथ ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, 'दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जाएगा. उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे. उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है. उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना. श्रद्धांजलि.'

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top