बाजार में कई ऐसे प्रीपेड प्लान मौजूद हैं जो कि कम कीमत में आपको अधिक डाटा की सुविधा प्रदान करते हैं.
टेलिकॉम कंपनियों के बीच अपने यूजर्स को लुभाने के लिए होड़ मची हुई है और कंपनियां आए दिन नए प्लान बाजार में उतार रही हैं. खासतौर पर अब ऐसे प्लान पर अधिक फोकस किया जा रहा है जो कि यूजर्स को कम कीमत में अधिक डाटा प्रदान कर सकें. क्योंकि आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. यूजर्स अब मनोरंजन से लेकर ऑफिस के जरूरी कामों के लिए भी फोन में इंटरनेट का उपयोग करते हैं. अगर आप भी कोई ऐसा प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं जो कि कम कीमत में अधिक डाटा की सुविधा दें तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं. आज हम Jio, Airtel और Vodafone-idea के 300 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होने वाले ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनमें आपको रोजाना 2GB से अधिक डाटा मिलेगा.
Jio का 249 रुपये वाला प्लान
अगर आप Jio में कोई बेस्ट प्लान तलाश रहे हैं तो 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अच्छा विकल्प है. इस प्लान में आपको डेली 2GB डाटा की सुविधा मिलेगी. साथ ही रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे. इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 एफयूपी मिनट भी दिए जा रहे हैं. यह प्लान 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें यूजर्स जियो टू जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं. इसके साथ ही जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होगा.
Airtel का 298 रुपये वाला प्लान
Airtel यूजर्स भी कम कीमत में अधिक डाटा और कई अन्य बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए कंपनी ने 298 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे. साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठाया जा सकता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसके साथ कंपनी Wynk Music व Airtle Xstream का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है.
Vodafone idea का 299 रुपये वाला प्लान
Vodafone idea यूजर्स भी 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ले सकता है. इस प्लान की खासियत है कि इसमें आपको डेली 4GB डाटा प्राप्त होगा. साथ ही 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है. इतना ही नहीं, 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान के साथ आपको MPL में 125 रुपये का बोनस कैश मिलेगा.
