23 जुलाई को रिलीज होगी कृति खरबंदा और विक्रांत मैसी की फिल्म '14 फेरे

News Technical Blog
0

 

कृति खरबंदा और विक्रांत मैसी अपनी अपकमिंग फिल्म "14 फेरे" को लेकर काफी एक्साइटेड है, वहीं दर्शकों के बीच भी फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर मेकर्स ने हाल ही में एक बड़ी अनाउंसमेंट की थी। मेकर्स ने अनाउंस किया था कि फिल्म थिएटरों में रिलीज होने की अपेक्षा ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज होगी। अब आज फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। एक्टर विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया फिल्म का नया पोस्टर रिवील किया और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की। फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए विक्रांत ने लिखा, "जितना दुगना होगा धमाल, उतना ही दुगना होगा बवाल। ये 14 फेरे वाली शादी होगी बेमिसाल। डेट सेव कर लीजिए 23 जुलाई सिर्फ और सिर्फ जी5 पर।"

विक्की कौशल के घर आया उनका नया Buddy

नए पोस्टर की बात करें तो इसमें विक्रांत और कृति दुल्हा दुल्हन के रूप में सजे हुए नजर आ रहें हैं। बता दे कि हाल ही में एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने फिल्म के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने की जानकारी दी थी। उन्होंने फिल्म का टीज़र शेयर करते हुए लिखा था, "दोगुना ड्रामा और धमाकेदार एंटरटेनमेंट। 14 फेरे इस जुलाई सिर्फ और सिर्फ जी5 पर आ रहा है।" फ़िल्म में विक्रांत मैसी, संजय नाम का किरदार निभा रहे हैं जबकि कृति अदिति के रोल में हैं। फिल्म की कहानी दोनों की शादी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएंगी। वहीं एक्ट्रेस गौहर खान भी फिल्म में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। 14 फेरे एक रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म है, जिसे दिवांशु सिंह ने डायरेक्ट किया हैं। जानकारी हो, डायरेक्टर दिवांशु सिंह इससे पहले उड़ान, द् पपीट और जी 5 पर रिलीज हुई फिल्म चिंटू का बर्थडे भी डायरेक्टर कर चुके हैं। फ़िल्म जुलाई में ज़ी5 पर 23 जुलाई को रिलीज़ होगी।

Disclaimer: This post has been auto-published from an agency news helpline feed without any modifications to the text and has not been reviewed by an editor

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top