कोविड मामले के बाद अब 18 जुलाई से खेली जाएगी भारत-श्रीलंका सीरीज: बीसीसीआई सचिव जय शाह

News Technical Blog
0

 

भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर तीन वनडे मैच 18, 20 और 23 जुलाई को प्रेमदासा स्टेडियम पर खेलने हैं, जबकि टी20 मैच 25 जुलाई से शुरू होंगे।

श्रीलंकाई स्क्वाड में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज अब 18 जुलाई से शुरू होगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को पीटीआई को ये जानकारी दी।

भारत और श्रीलंका बोर्ड द्वारा तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक पहले ये सीरीज 13 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इसे चार दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया। श्रीलंकाई टीम ब्रिटेन का दौरा करके लौटी थी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top