Motherson Sumi ने कल अपने नतीजे पेश कर दिए। मजबूत नतीजों के दम पर कल यानी बुधवार को इस शेयर को पंख लगते नजर आए और यह इंट्राडे में 13 फीसदी तक भागा।
जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की आय भी सालाना आधार पर 17.57 फीसदी की बढ़त के साथ 14,434.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 16,971.91 करोड़ रुपये पर रही है। इस अवधि में कंपनी की एबिटडा सालाना आधार पर 1,242 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,722 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 1.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश का भी ऐलान किया है।
BROKERAGES ON MOTHERSON SUMI
NOMURA की MOTHERSON SUMI पर राय
NOMURA ने MOTHERSON SUMI पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 301 रुपये तय किया है।
CLSA की MOTHERSON SUMI पर राय
CLSA ने MOTHERSON SUMI पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 295 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। उन्होंने कंपनी का FY22/23 के लिए EPS अनुमान 2-3 प्रतिशत बढ़ाया है।
GOLDMAN SACHS की MOTHERSON SUMI पर राय
GOLDMAN SACHS ने MOTHERSON SUMI पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 236 रुपये तय किया है।
JEFFERIES की MOTHERSON SUMI पर राय
JEFFERIES ने MOTHERSON SUMI पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 205 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा। उनका लंबी अवधि के लिए शेयर पर पॉजिटिव नजरिया कायम है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल ऑर्डरबुक मिलेजुले हैं वहीं EV मार्केट शेयर बढ़ने से मुनाफे में बढ़त जारी रहेगी।
