TMBU: CBCS के सिलेबस में होगा बदलाव, बोर्ड ऑफ स्टडीज का हुआ गठन

News Technical Blog
0

TMBU पीजी में चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत शामिल किए गए विषयों के सिलेबस में बदलाव किया जा सकता है। 20 प्रतिशत तक बदलाव होने की संभावना है। राजभवन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के पीजी में चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत शामिल किए गए विषयों के सिलेबस में बदलाव की तैयारी की जा रही है। सिलेबस में राजभवन के निर्देश से 20 प्रतिशत तक बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए टीएमबीयू में बोर्ड ऑफ स्टडीज का गठन करने की तैयारी चल रही है। सीसीडीसी डॉ. के एम सिंह ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर कुलसचिव को भेजा है। उन्होंने कुलपति के निर्देश के बाद इसका प्रस्ताव तैयार किया है।

TMBU: CBCS के सिलेबस में होगा बदलाव, बोर्ड ऑफ स्टडीज का हुआ गठन

टीएमबीयू में अन्य विश्वविद्यालयों की तरह बोर्ड ऑफ स्टडीज का गठन पूर्व में नहीं हुआ था। इस वजह से टीएमबीयू में इसका गठन हो रहा है। कुलपति के आदेश के बाद इसका गठन हो जाएगा। बोर्ड में कुलपति, प्रति-कुलपति, सीसीडीसी कुलसचिव, सभी डीन समेत सीबीसीएस के तहत कक्षा के पास आउट छात्रों को आमंत्रित सदस्य व अन्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को भी आमंत्रित सदस्य के रूप में कुलपति के निर्देश पर रखा जाता है। बता दें कि सीबीसीएस के तहत पीजी विभागों में अलग-अलग विषयों में अलग-अलग पेपर शामिल किए गए हैं। इसमें ही बदलाव की तैयारी है। अभी सिर्फ पीजी में सीबीसीएस लागू है।

प्रश्न पत्र लीक मामले के आरोपित ने की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग

टीएमबीयू में दिसंबर में स्नातक पार्ट 3 गणित के पर्चा लीक मामले के आरोपित कर्मी सत्येंद्र साह ने जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कुलपति को इस संबंध में आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि एक मामले में उन्हें दो बार दंडित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पहले उन्हें निलंबित कर एसएसवी कॉलेज कहलगांव भेजा गया। इसके तीन माह बाद उनके ऊपर इसी मामले में दोबारा एफआईआर दर्ज कराया गया। जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वे मानसिक रूप से वे काफी प्रताड़ित हो रहे हैं।

पीजी जूलॉजी में होगा पांच जून को होगा अंतरराष्ट्रीय वेबिनार

टीएमबीयू के पीजी जूलॉजी विभाग में पांच जून को अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन होगा। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता वेबिनार की संरक्षक हैं। विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ठाकुर वेबिनार के संयोजक होंगे। जबकि आयोजन सचिव डॉ. नवोदिता प्रियदर्शनी है। इसका विषय ग्लोबल इको-अवेकनिंग ड्यूरिंग कोविड-19 पेंडेमिक एंड इनवायरमेंटल सुस्टेनिबिलिटी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top