Sonam Kapoor ने पति Anand Ahuja से खुलेआम कह दी बिस्तर में आने की बात, ऐसा था फैंस का रिएक्शन

News Technical Blog
0

तस्वीरों में दोनों ही बहुत खुश दिख रहे हैं. बता दें कि 8 मई को सोनम और आनंद की वेडिंग एनिवर्सरी थी लेकिन इस दिन उन्होंने कैप्शन में कोई पोस्ट नहीं की थी..

Sonam Kapoor ने पति Anand Ahuja से खुलेआम कह दी बिस्तर में आने की बात, ऐसा था फैंस का रिएक्शन

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारे कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख जाते हैं जिसके चलते विवाद हो जाता है. हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के साथ. दरअसल सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर की थी जिसमें सोनम व आनंद हाथों में हाथ थामे सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं.

Sonam Kapoor ने पति Anand Ahuja से खुलेआम कह दी बिस्तर में आने की बात, ऐसा था फैंस का रिएक्शन


आनंद आहूजा ने लिखी ये बात

तस्वीरों में दोनों ही बहुत खुश दिख रहे हैं. बता दें कि 8 मई को सोनम और आनंद की वेडिंग एनिवर्सरी थी लेकिन इस दिन उन्होंने कैप्शन में कोई पोस्ट नहीं की थी. अब इतने दिन बाद उन्होंने इन रोमांटिक तस्वीरों को इस कैप्शन के साथ शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'हर दिन शानदार रहा. क्योंकि इन्हें एनिवर्सरी पर पोस्ट नहीं कर पाया, इसलिए अब कर रहा हूं.'

क्या था सोनम कपूर कॉमेंट
आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की इस पोस्ट पर ढेरों कॉमेंट आए हैं लेकिन इन्हीं में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने कॉमेंट बॉक्स में कुछ ऐसा लिख दिया कि बवाल खड़ा हो गया. एक्ट्रेस ने लिखा- लव यू.. लव यू... लव यू.. अब जल्दी से बिस्तर में आ जाओ. सोनम के इस कॉमेंट पर ही ढेरों रिप्लाई आ गए हैं. फैंस इस कॉमेंट का अपनी तरह से मतलब निकाल रहे हैं और कुछ ने जहां दोनों की तारीफ की वहीं कुछ फैंस कॉमेंट बॉक्स में ही दोनों को लताड़ते नजर आए.

ऐसा था लोगों का रिएक्शन
जहां तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं वहीं एक ने लिखा- गजब का प्यार है यार तुम लोगों का. एक अन्य यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में सोनम को जवाब दिया- कितना शो ऑफ करोगी बहन. एक यूजर ने लिखा- तड़पाओ मत. जबकि एक ने कहा- उफ्फ ये कुछ ज्यादा ही रोमांटिक हो गया.



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top