Shweta Tiwari ने की दो शादियां और दोनों बार क्यों हुआ तलाक, पहले पति Raja Chaudhary ने बताई वजह; कही कई बातें

News Technical Blog
0

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की टूटी दो शादियों पर पहले पति राजा चौधरी (Raja Chaudhary) का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने श्वेता को एक अच्छी पत्नी और बहुत अच्छी मां बताया है. 

Shweta Tiwari ने की दो शादियां और दोनों बार क्यों हुआ तलाक, पहले पति Raja Chaudhary ने बताई वजह; कही कई बातें

नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. ये बात किसी से छिपी नहीं है कि श्वेता की दो शादियां हुईं और दोनों ही नहीं चलीं. श्वेता के उतार-चढ़ाव भरे जीवन पर अब उनके पहले पति राजा चौधरी (Raja Chaudhary) का रिएक्शन सामने आया है. बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे राजा चौधरी ने श्वेता की दोनों शादी टूटने पर बयान दिया है. राजा ने श्वेता की तारीफ भी की है. 

'श्वेता नहीं हैं बुरी इंसान'


हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने कहा, 'उनकी शादियां नहीं चलीं, इसका ये मतलब नहीं की वो बुरी इंसान हैं. श्वेता (Shweta Tiwari) एक अच्छी पत्नी और बहुत अच्छी मां हैं.' इस बातचीत के दौराना राजा ने आगे कहा, 'दोनों ही बार एक जैसी चीजें हुईं इसलिए लोग श्वेता पर सवाल खड़े कर रहे हैं. देखिए इसमें कोई दो राय नहीं कि श्वेता बहुत अच्छी पत्नी और बेहद अच्छी मां हैं. बस ये संयोग और बैड लक है कि इतिहास दोबारा सामने आ गया और उनकी दूसरी शादी भी नहीं चल सकी. ये सारी बातें उन्हें बुरा और गलत इंसान नहीं बनातीं.'

'बेटे से मिलने देना चाहिए'


इसके साथ ही राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने साफ शब्दों में कहा कि श्वेता (Shweta Tiwari) को अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) को उनके बेटे से मिलने देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, 'मैं उनके और अभिनव के बीच चल रही परेशानियों के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन एक चीज जो मैं कह सकता हूं वो ये है कि श्वेता को अभिनव को उनके बेटे से मिलने देना चाहिए. श्वेता को ये समझने की जरूरत है कि चाहे कपल में कोई भी परेशानी क्यों न चल रही हो, लेकिन एक पिता कभी भी अपने बेटे और बेटी को नुकसान नहीं पहुंचाएगा. बाकी श्वेता और अभिनव के दरमियां जो कुछ भी चल रहा है मैं उसमें नहीं घुसना चाहता.'

क्या है वीडियो वाला मामला


बता दें, इस सब से पहले श्वेता (Shweta Tiwari) ने अभिनव को जवाब देते हुए एक वीडिया शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सच सामने आने की बात कही थी. इस वीडियो में उनके एक्स हसबैंड अभिनव उनसे जबरन बच्चा छीनते दिख रहे थे. CCTV पर रिकॉर्ड हुआ ये फुटेज वायरल हो गया. लोगों ने एक्ट्रेस का खूब सपोर्ट किया, जिसके बाद अभिनव (Abhinav Kohli) ने भी वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'सच सामने आने दो.' ठीक यही बात श्वेता ने भी वीडियो शेयर कर लिखी थी. अभिनव ने जो वीडियो शेयर किए उसमें ठीक उल्टा नजर आ रहा था. श्वेता अभिनव से बच्चे को मिलने नहीं दे रही थीं. इसके बाद से ही लोगों ने श्वेता की पर्सनल लाइफ और टूटी शादियों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे और सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कई गई थीं.   

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top