PUBG Mobile की भारत में वापसी Battlegrounds Mobile India के नाम से हो रही है। इसकी पुष्टि गेम को डेवलप करने वाली कंपनी क्राफ्टोन ने भी आधिकारिक तौर पर कर दी है, हांलिक गेम की लॉन्चिंग की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बैटलग्राउंड इंडिया के यूट्यूब चैनल पर कंपनी ने कम्यूनिटी में एक पोस्ट किया है जिसमें Level 3 हेलमेट है जिसके जरिए सूर्य की रौशनी छनकर आ रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आगामी सूर्य ग्रहण यानी 10 जून को गेम की लॉन्चिंग होगी।
बता दें कि पिछले सप्ताह ही KRAFTON ने प्रेस रिलीज में कहा है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA) के लिए पहले प्री-रजिस्ट्रेशन होगा और उसके बाद गेम को भारत में लॉन्च किया जाएगा। BATTLEGROUNDS MOBILE को केवल भारत में ही एक्सेस किया जा सकेगा।
क्राफ्टोन ने कहा है कि वह डाटा प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी को पहली प्राथमिकता के तौर पर देख रही है और वह इसके लिए प्रतिबद्ध है। डाटा सिक्योरिटी के लिए कंपनी कई अन्य कंपनियों के साथ भी काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के प्लेयर्स का पूरा डाटा भारतीय डाटा सेंटर पर ही स्टोर होगा और भारत सरकार के नियमों के मुताबिक होगा।
Battlegrounds Mobile India के नियम
कंपनी ने साफतौर पर कहा है कि 18 से कम उम्र के लोग गेम नहीं खेल पाएंगे और यदि वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर कंपनी के साथ शेयर करना होगा। नए गेम की वापसी पर कंपनी ने यह सबसे बड़ा बदलाव किया है। कंपनी के इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि पिछले साल पबजी मोबाइल के बैन होने से पहली इसकी आलोचना हिंसक गेम को लेकर हो रही थी।
इसके अलावा नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर उसके माता-पिता का भी कंट्रोल होगा। माता-पिता के पास इस बात का भी अधिकार होगा कि वे अपने बच्चे को गेम खेलने देना चाहते हैं या नहीं। बता दें कि पिछले साल सितंबर में 117 गेम के साथ पबजी को भी भारत में बैन कर दिया गया था।
