MP Board 10th Eaxm 2021 Cancelled : एमपीबीएसई ने रद्द की कक्षा 10 की परीक्षा, ऐसे तैयार होगा परिणाम

News Technical Blog
0

MP Board 10th Eaxm 2021 Cancelled : कोरोना संक्रमण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) ने 10वीं की परीक्षा आयोजित नहीं कराए जाने का फैसला किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के परीक्षा परिणाम तैयार किए जाने संबंधी नियम तैयार किए हैं जो आज जारी कर दिए गए।

MP Board 10th Eaxm 2021


हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2021 के छात्रों (Regular) के परिणाम ऐसे होगे तैयार -
- प्रत्येक  परीक्षार्थी की अर्द्धवार्षिकी परीक्षा/प्री-बोर्ड परीक्षा, यूनिट टेस्ट, यूनिट टेस्ट, एवं आंतरिक मूल्यांकन अंक शालाओं में उपलब्ध है। प्रत्येक विषय के 100 अंकों में से प्राप्ताकों को ओएमआर शीट में भरा जाएगा।

-आंतरिक मूल्यांकन के लिए अधिकतम 20 अंक निर्धारित है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मूल्यांकन के अंक भरने के लिए स्कूलों को ओएमआर शीट भेज दी है। प्रत्येक परीक्षार्थी को प्रत्येक विषय में 100 में से 20 अंक दिए जाएंगे।

- अर्धवार्षिक के लिए 50 फीसदी अधिभार और यूनिट टेस्ट के लिए 30 फीसदी अधिभार दिया जाएगा। इस प्रकार यदि छात्र को 100 में कुल 80 अंक प्राप्त होते हैं तो ओएमआर शीट में 16 अंक भरने होंगे।

-हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रदर्शन के अनुसार, आंतरिक मूल्यांकन की तरह प्रायोगिक परीक्षा के अंक भी ओएमआर शीट में अंक भरे जाएंगे।

आगे देखें MP Board पूरा नोटिस - 

Image

 एमपी बोर्ड कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षा में हर साल करीब 12 लाख छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं। 2020 में एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 4 जुलाई को जबकि एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 27 जुलाई को जारी किया गया। पहली बार 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग जारी किया गया था। 2020 में एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 62.84 फीसदी रहा था। कुल 15 छात्रों ने 100-100 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था।

Image


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top