एक बार फिर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सवालों की बौछार लेकर आने वाले हैं. बिग बी रोजाना एक सवाल पूछते हैं और इन सवालों का जवाब देकर आप पा सकते हैं हॉट सीट तक पहुंचने का मौका.
नई दिल्ली: छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के इस सीजन का सातवां रजिस्ट्रेशन क्विज रविवार को पूछा गया. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने गुरुवार को फैंस को हॉटसीट पर बैठने का सातवां मौका दिया है.
कौन बनेगा करोड़पति का सातवां सवाल
अगर आपको अमिताभ बच्चन के इस सातवें सवाल का सही जवाब पता है तो आप जीत सकते हैं कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के इस सीजन में अमिताभ के सामने बैठकर करोड़ों जीतने का मौका.
Q. इनमें से किस राज्य में लगातार 'रावत' उपनाम वाले तीन मुख्यमंत्रियों ने कार्यभार संभाला है?
यदि आपको पता है इस सवाल का सही जवाब तो आप इस सवाल का जवाब एप्लिकेशन या SMS के जरिए पा सकते हैं कौन बनेगा करोड़पति में जाने का मौका और जीत सकते हैं लाखों करोड़ों रुपये. तो चलिए जानते हैं क्या है रजिस्ट्रेशन करने का तरीका.
कैसे करें रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई?
सवाल का सही जवाब SonyLiv app में लॉगिन करके या फिर एसएमएस के जरिए भी दिया जा सकता है. एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर ‘KBC<space>Your answer<space>Age<space>Gender’ टाइप करें और 509093 पर भेज दें.
क्यों खास है अमिताभ का ये शो?
