Daily Horoscope 20 May 2021: राशिफल में जानें भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के उपाय, दरिद्रता हो जाएगी दूर

News Technical Blog
0

Daily Horoscope 20 May 2021: आज आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है. आप अपनी पूरी कार्य क्षमता का इस्तेमाल करके हर समस्या को हल कर पाएंगे. शिक्षा के क्षेत्र में जातक सफलता हासिल करेंगे. प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ नहीं है. राशिफल में जानें आज आपका दिन कैसा होगा.

Daily Horoscope 20 May 2021: राशिफल में जानें भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के उपाय, दरिद्रता हो जाएगी दूर

नई दिल्ली: ज्योतिष विद्या के अनुसार, गुरुवार भगवान विष्णु का दिन होता है. गुरुवार को विष्णु जी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. ज्योतिषाचार्य बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग के अनुसार, भगवान विष्णु अपने भक्तों की दरिद्रता दूर करते हैं और सुख-समृद्धि देते हैं. भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए केले के पेड़ पर चने की दाल, गुड़ और जल चढ़ाएं. इसके अलावा सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें और व्रत रखें. आज के राशिफल (Daily Horoscope 20 May 2021) में जानें आपका दिन कैसा रहेगा.

मेष (Aries): गणेश जी कहते हैं कि आज सहयोगियों के सामने आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. व्यावसायिक रूप से चीजें चलती रहेंगी और आपकी अच्छी प्रगति होगी. आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए रास्ते भी खुलेंगे. भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेम वाले रहेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है.

वृष (Taurus): गणेश जी कहते हैं कि आज बिजनेस में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. लेकिन आमदनी में बढ़ोतरी संभव है. वैवाहिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी. माता-पिता और गुरुजनों से संबंध मधुर रहेंगे. आपका दिमाग धार्मिक कार्यों में लगेगा.

मिथुन (Gemini): गणेश जी कहते हैं कि ऑफिस में आखिरी समय में लिए गए फैसले आपकी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं. आज आप कोई बहुप्रतीक्षित सफलता हासिल करेंगे. आज आप जिम्मेदारियों से घिरे रह सकतें हैं. अच्छे स्वास्थ्य के लिए तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें. आज आपको परिवार और बिजनेस में संतुलन बनाने की जरूरत पड़ सकती है.

वृश्चिक (Scorpio): गणेश जी कहते हैं कि आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे और प्रभावशाली स्थिति की ओर बढ़ेंगे. आपकी कुछ इच्छाएं पूरी होंगी. आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप ज्यादा लोकप्रियता हासिल करेंगे. रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध सौहार्दपूर्ण बनेंगे.

धनु (Sagittarius): गणेश जी कहते हैं कि आज आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है. बिजनेस के संबंध में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है. आप अपनी पूरी कार्य क्षमता का इस्तेमाल करके हर समस्या को हल कर पाएंगे. शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता हासिल करेंगे. प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ नहीं है. आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरूरत है.

मकर (Capricorn): गणेश जी कहते हैं कि जहां तक आपके करियर की बात है तो परिणाम हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. आपके बॉस और उच्च अधिकारी आप को भ्रमित कर सकते हैं. यह आपके काम में कुछ नकारात्मक प्रभाव पैदा करेगा. धैर्य रखें और समय को अपना काम करने दें. रचनात्मक एनर्जी आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और उनमें वृद्धि करेगी. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा.

कुंभ (Aquarius): गणेश जी कहते हैं कि प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान कर पाएंगे. आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी जरूरत है. बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें. अगर आप अविवाहित हैं तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकतें हैं.

मीन (Pisces): गणेश जी कहते हैं कि आप महत्वाकांक्षी बिजनेस के क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं. यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा. अगर आप उच्च शिक्षा, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी. व्यापार में शामिल लोग किसी पुराने मित्र की मदद ले सकते हैं. राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे.

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top