टीवी पर आने के लिए मलाइका अरोड़ा ने पहन डाले ऐसे कपड़े कि देखते ही रह गए लोग, कीमत इतनी कि होश उड़ जाएं

News Technical Blog
0

मलाइका ने फिर साबित कर दिया है कि जब बात फैशन की हो, तो उन्हें टक्कर दे पाना उनकी बेस्टी करीना कपूर के लिए भी आसान नहीं होगा।

मलाइका अरोड़ा उन फीमेल सिलेब्स में से एक हैं, जो उम्र को मात देती दिखाई देती हैं। चाहे लुक्स की बात हो या फिर बॉडी केयर ऐंड फिटनेस की, ये हसीना तो अपने से भी यंग ऐक्ट्रेसेस को इंस्पायर करती दिखाई देती है। कुछ ऐसा ही हाल उनके फैशन को लेकर भी है, जो हमेशा ही स्टाइल गोल्स देते हुए दिल जीत लेता है और इस बार भी इस गॉरजस बाला का ठीक ऐसा ही लुक सामने आया है। शेयर्ड पिक्स में मलाइका इतनी हसीन लग रही हैं कि उनके सामने तो उनकी बेस्टी करीना कपूर तक फीकी लग जाएं। 

मोहित राय ने किया स्टाइल

मलाइका ने फिर साबित कर दिया है कि जब बात फैशन की हो, तो उन्हें टक्कर दे पाना उनकी बेस्टी करीना कपूर के लिए भी आसान नहीं होगा।
दरअसल, स्टाइलिस्ट मोहित राय ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर मलाइका की लेटेस्ट पिक्स शेयर की हैं। इस आउटफिट को उन्होंने अदाकारा के लिए एक शो में अपीयरेंस को लेकर चुना था। जिस तरह से पूरा लुक सामने बनकर आया, उससे कोई शक नहीं रह गया कि मोहित की आउटफिट को लेकर चॉइस मलाइका के लिए एकदम परफेक्ट रही।

बॉडीकॉन गाउन मलाइका पर लगा कमाल

मलाइका अरोड़ा ने दुबई बेस्ड Atelier Zuhra कोट्योर हाउस का गाउन पहना था। इस आउटफिट को फैशन फॉरवर्ड 2019-20 कलेक्शन में लॉन्च किया गया था। मलाइका की रेड मिडी ड्रेस को डेलिकेट फैब्रिक से तैयार किया गया था। इसमें पावर शोल्डर्स ऐड करते हुए फिटिंग को बॉडीकॉन रखा गया, जो ऐक्ट्रेस की कर्वी बॉडी को कॉम्प्लिमेंट कर रही थी।

इतने लाख की थी ड्रेस

आउटफिट पर अक्रिलिक का काम किया गया था, जो उसमें यूनीक टच ऐड करते हुए ब्लिंग एलिमेंट को जोड़ता नजर आया। इस ड्रेस की कीमत करीब 4,20,604 रुपये थी। मलाइका की इस गॉरजस मिडी ड्रेस के साथ Christian Louboutin की होलोग्राफिक हील्स मैच की गई थीं। वहीं उनके मेकअप को न्यूड टोन ऐंड ग्लॉसी रखते हुए बालों को हाफ अप बन में टाई कर वेवी लुक दिया गया था।

करीना का लुक भी पड़ जाए फीका

मलाइका ने फिर साबित कर दिया है कि जब बात फैशन की हो, तो उन्हें टक्कर दे पाना उनकी बेस्टी करीना कपूर के लिए भी आसान नहीं होगा।

इस परफेक्ट लुक को देख लोग भी मलाइका अरोड़ा की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। वैसे ये लुक ऐसा था जिसमें वाकई में ये हसीना अपनी इमेज के मुताबिक सुपर ग्लैमरस नजर आ रही थी। इनके सामने तो करीना का वो लुक भी फीका नजर आया, जिसमें वह Bibhu Mohapatra का गॉरजस गाउन पहनी दिखी थीं और उसके बोल्ड कटआउट डिजाइन ने जमकर चर्चा बटोरी थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top