कोरोनावायरस ने डीयू और जामिया में भी मचाया कोहराम, कई नामी गिरामी प्रोफेसरों की हुई मौत, जानिए उनके नाम

News Technical Blog
0

राजधानी के उच्च शिक्षण संस्थानों में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। दिल्ली विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में दूसरी लहर की चपेट में आकर कई नामी प्रोफेसरों की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस ने डीयू और जामिया में भी मचाया कोहराम, कई नामी गिरामी प्रोफेसरों की हुई मौत, जानिए उनके नाम

नई दिल्ली, [संजीव कुमार मिश्र]। 
राजधानी के उच्च शिक्षण संस्थानों में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में दूसरी लहर की चपेट में आकर कई नामी प्रोफेसरों की मौत हो चुकी है, जिसकी वजह से इन संस्थानों को अकादमिक नजरिये अपूरणीय क्षति पहुंची है। 

डीयू सर्वाधिक प्रभावित

दिल्ली विश्वविद्यालय कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। नैनोटेक्नोलाजी के प्रसिद्ध विज्ञानी प्रो. विनय गुप्ता का कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन से विवि स्तब्ध है। बुधवार को आनलाइन श्रद्धांजलि सभा में छात्रों, शिक्षकों की आंखों के आंसू ये बताने के लिए काफी थे कि विनय गुप्ता की अहमियत क्या थी। डीयू के संगीत एवं ललित कला संकाय विभाग के प्रोफेसर प्रतीक चौधरी को भी कोरोना ने छीन लिया। एक हफ्ते पहले ही उनके पिता व संगीतकार पंडित देवब्रत चौधरी का कोरोना से निधन हुआ था। दिल्ली विवि शिक्षक संघ अध्यक्ष राजिब रे कहते हैं कि करीब 30 शिक्षकों का निधन हो चुका है। डूटा के पूर्व अध्यक्ष आदित्य नारायण मिश्रा कहते हैं कि यह मुश्किल वक्त है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top