ये हैं भारत की सबसे सस्ती कनेक्टेड कारें, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

News Technical Blog
0

इंदौर

शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर में सामने आया है। चोरों ने दूरदर्शन केंद्र के असिस्टेंट इंजीनियर के यहां चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल मुआयना किया है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया है।


इंदौर में दूरदर्शन केंद्र के इंजीनियर के घर चोरी, जांच के लिए पहुंचे DIG

दरअसल, इंदौर में बुजुर्ग दंपती को अपनी बेटी से मिलने जाना महंगा पड़ गया है। इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर में रहने वाले दूरदर्शन केंद्र में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्य करने वाले अधिकारी विजेंद्र भरानिया के माता-पिता रविंद्र नगर में अकेले रहते थे। वहीं, विजेंद्र भरानिया के माता-पिता कुछ दिनों से अपनी बेटी से मिलने उज्जैन चले गए थे।

उनके घर पर कोई भी नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसकर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर फरार हो गए।


वहीं, मौके पर पहुचे इंदौर डीआईजी मनीष कपूरिया, एसपी आशुतोष बागरी ने पूरे घर का मुआयना किया और कहा कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं, बुजुर्ग दंपती ने बताया कि घर में लाखों रुपए रखे थे। देखने के बाद ही पता चल पाएगा कि चोर कितने रुपये ले गए हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top