5G Mobile Realme: रियलमी ने अपने Realme 85G स्मार्टफोन का नया सस्ता वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया। इस साल अप्रैल में मोबाइल को 4GB+128GB और 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने 4GB + 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन क जोड़ा है। Realme 8 5G MediaTek डाइमेंशन 700 SoC द्वारा संचालित है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच का डिस्प्ले आता हैं। आइए जानते हैं Realme 8 5G मोबाइल के फीचर्स के बारे में।
Realme 8 5G की भारत में कीमत
Realme 8 5G 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13, 999 रुपए है। यह नया वेरिएंट सुपरसोनिक ब्लू और सुपरसोनिक ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। इस फोन की बिक्री 18 मई दोपहर 12 बजे से realme.com की वेबसाइट पर शुरू होगी। इसके 4GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपए और 8GB + 128GB स्टोरेज 16,999 में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।
Realme 8 5G स्पेसिफिकेशंस
रियलमी 8 5जी में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC है, जिसे 8GB तक LPDDR4x रैम के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48-मेगापिक्सल का सैमसंग GM1 प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा है। मोबाइल में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रियलमी के फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W क्विक चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
